सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ का हुआ गठन 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ का हुआ गठन 

चांडिल, 18 अगस्त : संस्कार जीवन आर्ष गुरुकुल गौरी सरायकेला में सोमवार को राज्य पर्यवेक्षिका सुझा झा के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में योगासन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद मौके पर जिला योगासन खेल संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से आनंद महतो को संघ का अध्यक्ष, रेंजर सिंह सरदार को सचिव, रूबी कुमारी को कोषाध्यक्ष, प्रेमाशीष महतो को संयुक्त सचिव, नंद किशोर झा और पंडित रत्नाकर शास्त्री को संघ का उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही कार्यकारी सदस्य के रूप में दुर्गा बोदरा, अंजू थापा, शेफाली मल्लिक, सनातन टुडू, रवींद्र सिंह मुंडा का चयन किया गया है।

सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सचिव रेंजर सिंह सरदार ने कहा हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक बच्चों को योगासन खेल के प्रति जागरूक करना है, ताकि योगासन के क्षेत्र में भी हमारे जिले के खिलाड़ी अपना नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय ट्राइल सह चयन प्रतियोगिता आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि योगासन अब जिंदगी का जरूरत बन गया है। इसके माध्यम से लाेग अपने को निरोग रखने का प्रयास कर रहे हैं। योगासन अपनाकर कई लोग रोगमुक्त होने लगे हैं।

Share This Article