मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, भक्तिमय हुआ माहौल

Manbhum Updates
2 Min Read

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, भक्तिमय हुआ माहौल

चांडिल, 14 जनवरी : सूर्य के उत्तरायण होने के साथ मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों एवं पवित्र जलाशयों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के उपरांत दान-पुण्य कर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र एवं तिल-गुड़ का वितरण किया गया। पर्व के अवसर पर लोगों ने पारंपरिक रूप से चूड़ा-दही, तिल एवं गुड़ से बने पीठा का सेवन कर मकर संक्रांति का उत्सव मनाया।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जयदा स्थित प्राचीन कालीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही भक्त पवित्र स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर मंदिर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं दर्शन करते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

मौके पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस – प्रशासन, स्थानीय समिति एवं स्वयंसेवकों द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वही जैद में 5 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक टुसू मेला भी बुधवार से शुरू हो गया। मेला का समापन 18 जनवरी को होगा।

Share This Article