जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा दास की अगुवाई में नेहरू कॉलोनी में भाजपा ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

Manbhum Updates
1 Min Read

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा दास की अगुवाई में नेहरू कॉलोनी में भाजपा ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

जमशेदपुर, 13 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्व विधानसभा अंतर्गत भाजपा साकची पूर्वी मंडल के नेहरू कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आहूत “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किया।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तिरंगा झंडा वितरित किया और नागरिकों को इस राष्ट्रीय पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया, जिससे स्वतंत्रता दिवस के प्रति गर्व और उत्साह का माहौल बना।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने इस अवसर पर कहा, “तिरंगा हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इसे सम्मानपूर्वक फहराए और आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को संजोए। हर घर पर तिरंगा लहराना भारत की एकता और अखंडता का संदेश देता है।”

अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर देशप्रेम का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया।

Share This Article