शिशु विद्या मंदिर में कचड़ा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

चांडिल, 12 अगस्त : घरेलू, औद्योगिक, चिकित्सा कचड़ा समेत अन्य प्रकार के कचड़ा पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। सरकार और पर्यावरणविद् इस समस्या से निपटने के लिए नए-नए उपाय ढूंढ रहे हैं। कचड़ा प्रबंधन संयंत्र लगाकर कई प्रकार के कचड़ों को रिसाइकल किया जा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कचड़ा प्रबंधन के तहत विद्यालय के
सभी भैया -बहनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके तहत सभी भैया बहनों को 3-R (Reduce,Reuse & Recycle) का महत्व बताते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसे सिखाने के लिए विद्यालय परिसर में राजस्थान से विशेषज्ञों का दल आए थे। सभी भैया बहनों को waste paper से नया उपयोगी सामग्री बनाने सिखाया गया। जिसमें कक्षा 2 से दशम तक के भैया- बहनों ने भाग लिया। कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पाठक , उप प्रधानाचार्य सुब्रतो चटर्जी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



