चांडिल : विश्व आदिवासी दिवस पर आसनबनी तथा पूड़ीसिली में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल : विश्व आदिवासी दिवस पर आसनबनी तथा पूड़ीसिली में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

सामूहिक भोज में शामिल हुआ आदिम जनजाति समुदाय

चांडिल, 9 अगस्त  : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर Satya Narayan Socio Economic & Research Centre के सदस्यों ने चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत के सालतल और पूड़ीसिली में कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी समाज के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के तहत संगठन की ओर से आदिम जनजातियों के बीच खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

संगठन के सचिव डॉ. सत्य नारायण मुर्मू ने कहा, “आज का दिन पूरी तरह गुरुजी को समर्पित रहा। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और आदिवासी अस्मिता की रक्षा का प्रतीक है। उनका सपना था कि आदिवासी समाज शिक्षित, संगठित और स्वाभिमानी बने।”

इस अवसर पर बिकास मुर्मू, सत्य रंजन सोरेन, गुरु चरण लोहार, मंगल पहाड़िया, जीतू पहाड़िया, गुरबा पहाड़िया, चैतन पहाड़िया, गुरुराम पहाड़िया, सुखदेव पहाड़िया, रवि पहाड़िया, बसंती पहाड़िया, सुमित्रा पहाड़िया, पुष्पा पहाड़िया, माझी बाबा बाबूराम टुडू, नायके बाबा, राधु सोरेन, सुषेण सोरेन, रामधन मुर्मू, कृष्ण मुर्मू, सुखलाल सोरेन, सानो सोरेन, बबलू मार्डी, सोना राम सोरेन, दुर्गा चरण सोरेन, चैता सोरेन, दुलाल सिंह, सुभानी सोरेन, हीरा मोनी सोरेन, फूलमनी मार्डी, रानी सोरेन, सोमवारि मार्डी, काजल मार्डी, सुनीता सोरेन, सोजती सोरेन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article