एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा: टुसू मेला से लौटते समय भिलाई पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना, 6 वर्षीय बच्ची की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा: टुसू मेला से लौटते समय भिलाई पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना, 6 वर्षीय बच्ची की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल

जमशेदपुर, 16 जनवरी : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा से बेताकोचा टुसू मेला देखने गए करीब दो दर्जन से अधिक लोग गुरुवार रात को घर लौटते समय एनएच-33 पर भिलाई पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दर्दनाक दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची विनता मुंडा की मौत हो जाने की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे और उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी सुधा गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल प्रबंधन से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, नितेश मित्तल, राकेश दास, उत्तम मंडल, नितीश पोद्दार समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे और घायलों की मदद में जुटे रहे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है।

Share This Article