फदलोगोड़ा दुर्गा पूजा 2025 का थीम “ऑपरेशन सिन्दूर”, भव्य पंडाल निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

फदलोगोड़ा दुर्गा पूजा 2025 का थीम “ऑपरेशन सिन्दूर”, भव्य पंडाल निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

बैठक करते पूजा कमिटी

चांडिल, 09 अगस्त  : फदलोगोड़ा (आसनबनी पंचायत) दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें इस वर्ष की पूजा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को विशाल और भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष शंकर महतो ने बताया कि इस वर्ष का विशेष आकर्षण “ऑपरेशन सिन्दूर” थीम होगा। पंडाल से लेकर मूर्ति तक, हर जगह इस थीम की झलक दिखाई देगी। इसके लिए पश्चिम बंगाल से अनुभवी मूर्तिकार और कारीगर पहले ही पहुंच चुके हैं और तैयारियों में जुट गए हैं।

पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों में उत्साह और उमंग साफ झलक रही थी। आयोजन समिति का कहना है कि पंडाल को आकर्षक रोशनी, पारंपरिक सजावट और थीम आधारित कलाकृतियों से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु और दर्शक एक अद्भुत अनुभव महसूस करेंगे।

फदलोगोड़ा दुर्गा पूजा हर साल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहती है, बल्कि सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख आयोजन बन चुकी है। इस बार भी समिति ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

Share This Article