दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन को लेकर आया अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत मंत्री रामदास सोरेन को लेकर आया अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

 

मानभूम अपडेट्स, 06 अगस्त : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। राज्य के भूराजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं दिल्ली प्रवास पर हैं और अपोलो अस्पताल पहुंचकर रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

दीपक बिरुआ ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ मंत्री रामदास सोरेन के इलाज को लेकर गंभीर चर्चा हुई। डॉक्टरों की टीम उन्हें स्वस्थ करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “प्रभु और बाबा (शिबू सोरेन) का आशीर्वाद हमारे साथ है, भाई जल्द स्वस्थ हों यही हमारी प्रार्थना है।”

इसी बीच पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से निगरानी बनाए हुए हैं। बताया गया है कि वे शुरू से ही डॉक्टरों के संपर्क में हैं और हर जरूरी मेडिकल निर्णय में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि विगत दिनों मंत्री रामदास सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सिर पर चोट लगी हैं। उन्हें तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जाया गया है। वर्तमान में उनका इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है। मंत्री के सिर पर खून के थक्के जम गए है।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रामदास सोरेन की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार की आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनका स्वास्थ्य स्थिर नहीं है।

Share This Article