केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पहुंचे गंगाराम अस्पताल, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पहुंचे गंगाराम अस्पताल, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

मानभूम अपडेट्स, डेस्क, 4 अगस्त : झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने भी नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि “शिबू सोरेन जी झारखंड के युगपुरुष थे। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और जनसेवा की भावना, विशेष रूप से नशे के खिलाफ उनके द्वारा चलाया गया अभियान, हर झारखंडवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

संजय सेठ ने आगे कहा, “मैं उनकी पावन स्मृति को नमन करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें।” उन्होंने “ॐ शांति” कहकर अपनी श्रद्धांजलि पूर्ण की।

गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

Share This Article