बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षा मंत्री, एयरलिफ्ट कर भेजा गया दिल्ली

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षा मंत्री, एयरलिफ्ट कर भेजा गया दिल्ली

जमशेदपुर, 02 अगस्त : झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार की सुबह जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित अपने आवास में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री सोरेन बाथरूम में फिसल कर गिर गए। बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। जमशेदपुर एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट कर उन्हें दिल्ली भेजा गया। जहां उनका उच्चस्तरीय इलाज चलेगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि बाथरूम में गिरने के कारण शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट लगी है और उनका ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्होंने मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शिक्षा मंत्री के गिरकर घायल होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास और एयरपोर्ट पहुंचे। लोगों ने मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Share This Article