कपाली पुलिस की बड़ी सफलता : अवैध ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा – दो तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और नकद बरामद

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कपाली पुलिस की बड़ी सफलता : अवैध ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा – दो तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और नकद बरामद

चांडिल, 01 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा नशीली पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कपाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में लिप्त दो तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और 5950 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई 31 जुलाई को एंटी क्राइम टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। तमोलिया तालाब के पास बारी कॉलोनी में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू सिंह (21 वर्ष), पिता- प्रेम सिंह, निवासी- तमोलिया बस्ती, कपाली ओपी तथा मो. सोनू आलम उर्फ़ दानिश (25 वर्ष), पिता- मो. कलाम आलम, निवासी- रोड नंबर 17, आजाद बस्ती, आजादनगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।

पुलिस की छापेमारी दल में 

छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल अरविंद कुमार बिन्हा ने किया। टीम में कपाली ओपी के प्रभारी धीरंजन कुमार, एएसआई हसन अंसारी, एएसआई अनीता सोरेन, एएसआई खुर्शीद आलम, मनोज कुमार मिश्रा, विपुल कुमार तिवारी, सुनील हाफतगड़ा, गोपाल कृष्ण, नलीन कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस का यह अभियान NDPS Act 1985 की धाराओं 17(b)/21(b)/27 के अंतर्गत चलाया गया। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को यह एक अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो तो पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।

Share This Article