Manbhum UpdatesManbhum UpdatesManbhum Updates
Font ResizerAa
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Business/Entertainment
  • Crime
  • Cultural
  • Politics
  • Sports
Font ResizerAa
Manbhum UpdatesManbhum Updates
  • Read History
  • Environment
  • Politics
  • Technology
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • Read History
  • Categories
    • Politics
    • Technology
    • Environment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
JamshedpurJharkhandRanchi

स्वर्णरेखा परियोजना में 20 साल से जमकर बैठा भ्रष्टाचार का ‘टंकक’! मुख्यमंत्री को सौंपा गया मानवाधिकार संगठन का विस्फोटक ज्ञापन

MANBHUM UPDATES
Last updated: July 31, 2025 8:29 pm
By MANBHUM UPDATES
Share
3 Min Read
SHARE

स्वर्णरेखा परियोजना में 20 साल से जमकर बैठा भ्रष्टाचार का ‘टंकक’! मुख्यमंत्री को सौंपा गया मानवाधिकार संगठन का विस्फोटक ज्ञापन

रांची/जमशेदपुर, विशेष संवाददाता,31 जुलाई : झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना में लंबे समय से जारी कथित भ्रष्टाचार, दलाली और पद के दुरुपयोग को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री को एक कड़ा और गंभीर आरोपों से भरा ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा उर्फ कीनू द्वारा प्रस्तुत इस ज्ञापन में परियोजना के टंकक प्रोसेनजीत घोष की कार्यशैली पर तीखी आलोचना की गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि प्रोसेनजीत घोष पिछले 20 वर्षों से नियमों को ताक पर रखकर उसी कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर जमे हुए हैं, जबकि सरकारी सेवा शर्तों के अनुसार किसी भी कर्मी की एक ही कार्यालय में अधिकतम सेवा अवधि 3 वर्ष निर्धारित है। यह लंबे समय से जारी प्रशासनिक ढिलाई और राजनीतिक संरक्षण का जीता-जागता उदाहरण माना जा रहा है।

ज्ञापन में सबसे सनसनीखेज आरोप यह है कि प्रोसेनजीत घोष ने ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के लैटर पैड का कथित दुरुपयोग करते हुए स्वयं की प्रशंसा में पत्र तैयार कराया, जिसे परियोजना के प्रशासक तक भेजा गया। यही नहीं, ईचागढ़ जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी और एक राजनीतिक दल से भी प्रशंसा पत्र लिखवाने का काम किया गया है।

दिनेश शर्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रोसेनजीत घोष विस्थापितों के अधिकारों को कुचलने और मुआवजा पाने की प्रक्रिया को जटिल बनाने में दलालों के नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं, जिसके चलते परियोजना से प्रभावित आम जनता आज भी अपने हक के लिए दर-दर भटक रही है। मुआवजा लेने के लिए विस्थापितों को दलालों के पास जाना मजबूरी बन चुका है।

ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर का वार्षिक महोत्सव 16 मई को, तैयारियां शुरू
एसएसपी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न
जमशेदपुर में “संविधान बचाओ–भाईचारा बनाओ सम्मेलन” काशिफ़ रज़ा और राहुल मुर्मू के बयानों ने भरी नई चेतना
सरायकेला : उपायुक्त के जनता दरबार में झिमड़ी में राशन डीलर बदलने की उठी मांग

ज्ञापन में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि मुख्यमंत्री सचिवालय ने पहले ही प्रोसेनजीत घोष की प्रतिनियुक्ति रद्द करने और उनका स्थानांतरण करने का आदेश जारी किया था, लेकिन कथित राजनीतिक संरक्षण के चलते वे अब भी उसी पद पर बने हुए हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि ज्ञापन में प्रोसेनजीत घोष पर असामाजिक तत्वों से मिलीभगत कर जान-माल की क्षति पहुंचाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है।

दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए और स्वर्णरेखा परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार, मनमानी और विस्थापित विरोधी रवैए पर अंकुश लगाया जाए।

इस ज्ञापन ने स्वर्णरेखा परियोजना की कार्यशैली, जवाबदेही और पारदर्शिता पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्रवाई पर टिकी हैं।

TAGGED:Chief minister jharkhandJharkhand Humam rightManbhum updates jharkhand newsManbhum updates latest newsManbhum updates NewsRanchi updatesThe 'tank' of corruption has been sitting in the Swarnarekha project for 20 years! Explosive memorandum of human rights organization submitted to the Chief Minister
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article बड़ी खबर – पहाड़ी में छिपा था बारूद का जखीरा, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन सफल
Next Article झारखंड सरकार ने किया जिला आपूर्ति पदाधिकारियों का व्यापक तबादला, जानिए किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी

Recent Posts

  • विधिक जागरूकता अभियान में ग्रामीणों को दी गई कानूनी सहायता की जानकारी
  • कोई भी ग्राहक पेट्रोल पंप से खाली ना लौटे यह सुनिश्चित करें पंप संचालक : एसडीओ
  • झारखंड सहित 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में 20 जून से शुरू होगा SIR, चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम
  • एसडीओ ने किया पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने का निर्देश
  • आदित्यपुर के शुभम सिंह ने कॉमर्स में लहराया सफलता का परचम, 456 अंक हासिल कर बने स्कूल के सेकेंड टॉपर

Categories

  • Adityapur
  • Bahragora
  • Balrampur
  • Bihar
  • Bishtupur
  • Business/Entertainment
  • Chaibasa
  • Chandil
  • chowka
  • Crime
  • Cultural
  • Deoghar
  • Devotional
  • Dhanbad
  • Environment
  • Farming
  • Gamhariya
  • Ghatshila
  • Giridih
  • Ichagarh
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Jugsalai
  • Kharsawan
  • Khunti
  • Kuchai
  • Kukdu
  • Mango
  • Nimdih
  • Patamda
  • Politics
  • Potka
  • Puruliya
  • Rajnagar
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sakchi
  • Saraikela-Kharsawan
  • Special Story
  • Sports
  • Technology
  • Uncategorized
  • World

You May also Like

Uncategorized

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए किया 501वां प्लेटलेट डोनेशन

August 7, 2025
CrimeJharkhand

छोटा गोविंदपुर में जहर खाकर आत्महत्या, पत्नी के बयान पर तीन नामजद आरोपी

July 3, 2025
AdityapurJharkhand

आदित्यपुर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित, RAMP योजना की दी गई विस्तृत जानकारी

April 23, 2026
ChandilJharkhand

चांडिल बायपास रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास के समीप दुर्घटना में एक घायल, जानिए कैसे हुआ दुर्घटना?

October 13, 2025
Show More
  • More News:
  • Manbhum updates
  • Breaking news
  • Latest news
  • Jharkhand updates
  • saraikela updates
  • Chandil updates
  • Jamshedpur updates
  • Jharkhand manbhum updates
  • Dc saraikela
  • Manbhum updates latest news
  • Manbhum updates breaking news
  • Ranchi updates
  • Seraikela kharsawan
  • Chandil
  • Chandil manbhum updates
  • SP saraikela
  • Ichagarh updates
  • Jamshedpur
  • Jamshedpur manbhum updates
  • Nimdih updates
Manbhum Updates

“Manbhum Updates” एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको तेज, सटीक और निष्पक्ष खबरें देने के लिए समर्पित है। हम खास तौर पर स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की भी जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करते हैं। हमारा उद्देश्य है – “तेज खबर, साफ नजर” के साथ जनता को सही जानकारी देना।

चाहे राजनीति हो, समाज, शिक्षा, रोजगार या जन-आंदोलन – Manbhum Updates हर जरूरी विषय पर आपकी आवाज़ बनने का काम करता है।

Youtube Facebook X-twitter Whatsapp

About Company

  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Manbhum Updates, All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology

© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
Welcome to Manbhum Updates
Username or Email Address
Password

Lost your password?