सरायकेला खरसावाँ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया मंडल अध्यक्षों का चयन, चांडिल से संजय लोहरा तथा ईचागढ़ से मनोज मंडल को मिली जिम्मेदारी – देखें मंडल अध्यक्षों की पूरी सूची

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला खरसावाँ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया मंडल अध्यक्षों का चयन, चांडिल से संजय लोहरा तथा ईचागढ़ से मनोज मंडल को मिली जिम्मेदारी – देखें मंडल अध्यक्षों की पूरी सूची

सरायकेला खरसावाँ, 08 जुलाई : सरायकेला खरसावाँ जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों से कुल सत्रह मंडल अध्यक्षों का चयन करते हुए मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को पंचायत कमिटी एवं ग्राम विकास कमिटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है।

इन नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के लिए 13 जुलाई को कोल्हान स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चाईबासा में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड/मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड पर्यवेक्षक शामिल होंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य प्रभारी के० राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो सभी प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और प्रखंड पर्यवेक्षकों को संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर जिला कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कहा कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के लिए विशेष ध्यान देना होगा।

Share This Article