सेवा ही संगठन की पहचान: बजरंग दल ने चालियामा गांव में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सेवा ही संगठन की पहचान: बजरंग दल ने चालियामा गांव में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

नीमडीह 6 जुलाई, मानभूम अपडेट्स : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के चालियामा गांव स्थित टोला बिंदुबेड़ा में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को केंद्र में रखकर आयोजित इस शिविर में दर्जनों ग्रामीणों ने चिकित्सकीय परामर्श और सेवा का लाभ उठाया।

इस सेवा कार्य में अरुण चंद्र गोराई, मानिक मंडल, अमिय प्रमाणिक और पूर्ण चंद्र प्रमाणिक जैसे समाजसेवी एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने जनसेवा के इस पुण्य कार्य को सफल बनाया।

शिविर के सफल आयोजन के बाद बजरंग दल सरायकेला-खरसावां जिला संयोजक ने बताया कि “सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यह शिविर उसी उद्देश्य का एक हिस्सा है।”

इस अवसर पर ग्रामीणों ने बजरंग दल की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

Share This Article