खरसावां प्रखंड के 1292 में से 882 अभ्यर्थी हुए उपस्थित; दौड़ में 370 अभ्यर्थी हुए सफल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

सरायकेला, 06 अप्रैल :सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता -सह- लिखित परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में खरसावां प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग लिए।

इस अवसर पर कुल 1292 अभ्यर्थियों में से 882 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 410 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 370 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिसमें 166 पुरुष एवं 204 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। अभ्यर्थियों की सुविधा तथा परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Share This Article