कांग्रेस के प्रथम जिला स्तरीय कार्य समिति की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
जमशेदपुर, 16 मई : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर आयोजित किया गया। कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी सतीश पाल मुंजनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू पूर्व सांसद राज्यसभा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र, भौगोलिक क्षेत्र एवं दायित्व का पत्र प्रदान किया।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रदेश कमिटी और विभिन्न कमिटी में पदाधिकारी नियुक्त होने वाले पदाधिकारी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने पदाधिकारी से कहा कि सभी पदाधिकारी को प्रदेश कमेटी के द्वारा पद के साथ भौगोलिक क्षेत्र और दायित्व सौंप दी गई है। इसी के अनुरूप सभी पदाधिकारी अपने संगठनत्मक दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें, प्रखंड कमेटी का गठन, मंडल कमेटी का गठन, पंचायत कमेटी का गठन, बीएलए-2 का गठन सर्वप्रथम पुरी तरह से संगठन निर्माण को पूर्ण करें।
विशिष्ट अतिथि डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के लिए स्वर्णिम समय है। सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन में कार्य करें, नए लोगों को जोड़े, सभी को सम्मान करें और हर स्तर पर संगठन को मजबूत करें, इसी से देश बचेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारी का कर्तव्य है, सभी विंग, सभी लोगों को एक साथ पिरोएं और सामूहिक प्रयास से सभी कार्यक्रमों को, आंदोलन को, प्रदर्शनों को संपन्न करें, जिससे कांग्रेस पार्टी की मजबूती आम जनता के बीच प्रलक्षित होगी।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि जिला कमेटी का विस्तार कर दिया गया है। इसके अलावे संगठन में जो भी कार्य करना चाहते हैं वह अपने नाम को हम तक सुझाव के रूप में पहुंचाएं। कांग्रेस पार्टी में अग्रणी संगठन विभाग मंच और मोर्चा में उन्हें स्थान देकर उनके अनुभवों का लाभ बड़े पैमाने में उठाने का योजना बनाया गया है। जिससे कांग्रेस संगठन हर स्तर पर मजबूत होगा। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों को धन्यवाद दिया।



