पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
जमशेदपुर, 16 मई : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में शनिवार को बिष्टुपुर सिग्नल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र संगठन प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू पूर्व सांसद आदि शामिल हुए। पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
मौके पर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल – डीजल और गैस का मुल्य वृद्धि कर आम जनता पर लगातार कहर बरपा रही है। पेट्रोल – डीजल के मुल्य वृद्धि से सारा ताना बाना बिगड गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का विदेश नीति विफल हो गई है।
कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है। मौके पर महामंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने सोना नही खरीदने का आह्वान कर स्वर्ण व्यावसायियों और उनसे जुड़े नौकरी और रोजगार पर मुसीबत आ जाएगा।



