दलमा शक्ति पाठ में कल पारंपरिक विधि-विधान से होगा आषाढ़ी पूजा का आयोजन

चांडिल, 03 जुलाई : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की ऊँचाई पर स्थित पवित्र दलमा शक्ति पाठ (शिव मंदिर) में कल 4 जुलाई, शुक्रवार को परंपरागत श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से सम्पन्न होगी।
यह पावन अनुष्ठान आदिवासी भूमिज समाज के लाया (पुजारी) द्वारा संपन्न किया जाएगा, जो वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। पूजा का उद्देश्य अच्छी वर्षा की कामना, जंगल और पहाड़ की रक्षा, तथा आने वाले समय में बेहतर फसल की प्राप्ति के लिए होता है।

दलमा पहाड़ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रीय जैव-विविधता और सांस्कृतिक पहचान का भी केंद्र है। हर वर्ष इस पूजा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। दलमा के घने जंगल और सुरम्य वातावरण में स्थित यह शक्ति पाठ, श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक शांति और प्रकृति से जुड़ने का अवसर देता है।
पूजा के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों तथा सामाजिक संगठनों की उपस्थिति भी संभावित है।
दलमा की यह आषाढ़ी पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह प्रकृति, परंपरा और समुदाय की एकता का अनुपम उदाहरण भी है।


