रेलवे अंडरपास के अप्रोच सड़क पर बन गए तलाबनुमा गड्ढे, राहगीर परेशान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

रेलवे अंडरपास के अप्रोच सड़क पर बन गए तलाबनुमा गड्ढे, राहगीर परेशान

नीमडीह, 30 जून : चांडिल पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदरडीह से मिलन चौक जाने वाली सड़क पर नीमडीह प्रखंड के बादु गांव के पास रेलवे अंडरपास का एप्रोच सड़क बदहाल स्थिति में है. रेलवे के सीमा क्षेत्र में आने वाली 700 मीटर तक सड़क पर अनगिनत छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं. कई गड्ढे तो तलाबनुमा हैं. सड़क पर बने छोटे-बड़े गधों के कारण उक्त सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इस संबंध में ग्रामीण सुभाष महतो ने बताया कि रेलवे द्वारा तैयार किया गया सड़क बारिश में तलाबनुमा गड्ढा में तब्दील हो गया है. रोजाना इसी रस्ते से सुवर्णरेखा नदी के तिरुलडीह व अन्य घाटों से बड़ी संख्या में बालू लदे छोटे – बड़े वाहनों का परिचालन होता है. भारी वाहनों के लगातार परिचालन होने के कारण सड़क कुछ ही महीनों में बदहाल हो गया.

यही सड़क नीमड़ीह व कुकडू प्रखंड के दर्जनों गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ती है. इस सड़क पर होकर ही लोग प्रखंड, अनुमंडल व जिला मुख्यालय, थाना आदि जाते हैं. इस मार्ग पर करीब आधा दर्जन यात्री बस भी चलती हैं. ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

Share This Article