बराबाजार में संयुक्त छापेमारी, बालू लदी लॉरी जब्त

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

600 सीएफटी बालू लदी दस चक्का लॉरी जब्त, चालक मौके से फरार

 

पुरुलिया, 14 अगस्त : अवैध रूप से बालू परिवहन की सूचना पर बराबाजार थाना पुलिस ने बीएलएंडएलआरओ कार्यालय के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 600 सीएफटी बालू लदी एक दस चक्का लॉरी को जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:45 बजे अवैध बालू परिवहन की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद बराबाजार थाना पुलिस और बीएलएंडएलआरओ कार्यालय के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05CU-8223 वाली लॉरी को रोककर जांच की गई। वाहन में करीब 600 सीएफटी बालू लदा पाया गया।

संयुक्त टीम को देखते ही लॉरी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को बालू समेत जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में बराबाजार थाना परिसर में रखा है।

बताया गया कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई बराबाजार बीएलएंडएलआरओ कार्यालय की ओर से की जाएगी। पुलिस फरार चालक की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article