अवैध बालू कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पुरुलिया/जयपुर, 12 सितंबर : पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार तड़के करीब 4:05 बजे गुप्त सूचना के आधार पर सीधी-जॉयपुर सड़क पर दारीकुरी गांव के समीप की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर पकड़ा। ट्रैक्टर पर कोई निबंधन संख्या अंकित नहीं थी। उसकी ट्रॉली में करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ था। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई है कि ट्रैक्टर पर लदा बालू कथित रूप से गोवई नदी से अवैध तरीके से खनन कर लाया गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले को लेकर जयपुर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान और भूमिका की जांच शुरू कर दी है। मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है।

Share This Article