राजकीय शोक एवं अवकाश के कारण लिया गया निर्णय, नई तिथि बाद में होगी घोषित
जमशेदपुर, 06 सितंबर : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक एवं अवकाश के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में 7 सितंबर को होने वाली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के तहत दावा-आपत्ति संबंधी सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सोमवार, 7 सितंबर को जिले के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों की सुनवाई होनी थी। राजकीय शोक एवं अवकाश के कारण अब यह सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि 7 सितंबर को स्थगित की गई दावा-आपत्ति सुनवाई की संशोधित तिथि अलग से सूचित की जाएगी। उन्होंने संबंधित मतदाताओं एवं दावेदारों से संशोधित कार्यक्रम की जानकारी के लिए प्रशासन की ओर से जारी होने वाली सूचना पर नजर रखने की अपील की है।


