कपाली पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कपाली पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चांडिल, 06 सितंबर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद तलहा (34) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिम्मत नगर, कपाली ओपी क्षेत्र निवासी मोहम्मद तलहा, पिता मोहम्मद अहमद अली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share This Article