अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

चांडिल, 26 नवंबर : थाना क्षेत्र के चिलगु मोड़ स्थित नेशनल हाइवे पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के फाड़ेगा निवासी निमाई मंडल के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निमाई मंडल बाइक से चांडिल की ओर से चिलगु की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक के बाएं कंधे में गंभीर चोट आई है।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुट गई है।

Share This Article