रसुनिया के शुभोजीत महतो की कप्तानी में Xavier School Gamharia ने रचा इतिहास

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

रसुनिया के शुभोजीत महतो की कप्तानी में Xavier School Gamharia ने रचा इतिहास
Under-14 Inter Jesuit Championship में पहली बार जीता खिताब, शुभोजीत बने Player of the Tournament

चांडिल, 18 अगस्त : चांडिल प्रखंड के रसुनिया गांव के प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ी शुभोजीत महतो ने अपनी शानदार कप्तानी और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी में Xavier School, Gamharia की Under-14 टीम ने पहली बार Inter Jesuit Championship का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

प्रतियोगिता में शुभोजीत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः St. Xavier Basahatu, St. Thomas, Gandeydungri और Loyola School Rerura की टीमों को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में Xavier School, Gamharia ने Xavier School, Dholabani को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में कप्तान शुभोजीत महतो की भूमिका बेहद अहम रही। उनके नेतृत्व, खेल कौशल और ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें Player of the Tournament के साथ-साथ Best Tackle Player के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

खास बात यह है कि शुभोजीत फुटबॉल के साथ क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने Under-14 स्तर पर JSCA District, Seraikela-Kharsawan टीम का दो बार प्रतिनिधित्व किया है। कम उम्र में दो अलग-अलग खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

शुभोजीत की इस उपलब्धि से रसुनिया गांव सहित चांडिल प्रखंड और पूरे अनुमंडल में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

शुभोजीत महतो की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के उन बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं।

Share This Article