चांडिल : गैलेक्सी इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, दो कर्मी झुलसे
चांडिल, 16 जून : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित गैलेक्सी इंगोट प्लांट में मंगलवार को फर्नेस भट्टी में हुए विस्फोट से दो कर्मी झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और विस्फोट की तेज आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में कार्य के दौरान अचानक फर्नेस भट्टी ब्लास्ट हो गई। घटना की चपेट में आकर दो कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर के अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि विस्फोट के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी अथवा संचालन संबंधी किसी समस्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद प्लांट में कार्यरत कर्मियों के बीच दहशत का माहौल है।
वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुल के मामले की जांच शुरू दी है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों की स्थिति तथा विस्फोट के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।