जमशेदपुर कलाकार मंच ने अभिनेत्री शेफाली जरीवाल को दिया श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर कलाकार मंच ने अभिनेत्री शेफाली जरीवाल को दिया श्रद्धांजलि

चांडिल, 01 जुलाई : चांडिल में आरती प्रसाद के आवास पर जमशेदपुर कलाकार मंच की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर कलाकार मंच के सदस्यों एवं स्थानीय कला प्रेमियों ने दिवंगत कलाकार शेफाली जरीवाला को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में कलाकार मंच के प्रदेश मंत्री सपना गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता शिल्पा और प्रदेश प्रभारी ममता मौजूद थे। इस दौरान कलाकार मंच के प्रदेश प्रभारी ने कहा शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को हुई थी। उन्होंने हिंदी म्यूजिक वीडियो, धारावाहिक 2004 में मुझसे शादी करोगी जैसे फिल्म, साथ ही बिग बॉस जैसे मंचों पर काम किया था। उनका मृत्यु 27 जून 2025 को अचानक तबियत बिगड़ने कारण हुई। उन्होंने कलाकारी में लंबा सफर मुश्किलों के साथ तय की थी।

मौके पर नागेंद्र सिंह, सुमन कुमार पाठक, प्रमोद कुमार साहू, बालेश्वर ठाकुर, पपई चक्रवर्ती, हरक प्रसाद, रूप सिंह, सपना सिंह, संजू वर्मा, रुमाल बनर्जी, डिंपल जायसवाल, सीमा, नमता, बापी, नमता, प्रिंस कुमार, शालिनी अग्रवाल, कविता महतो, साक्षी, शकुंतला देवी, पुष्पा वाला, शिखा दुबे, रिया महतो, समर्थक सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article