राज्य के 201 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला, शिव प्रकाश कुमार बने चांडिल के एसडीपीओ
रांची, 20 मई : झारखंड पुलिस ने बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी का पदस्थापना कर दिया गया है और उनका पदस्थापना नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय झारखंड में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी अधिसूचना में सरायकेला के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के अलावा सरायकेला और चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक परिवीक्षाधीन रहे दुसरू बानसिंह को सरायकेला का पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। वहीं सरायकेला का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज को बनाया गया है।
रांची में यातायात 2 के पुलिस उपाधीक्षक शिव प्रकाश कुमार को चांडिल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। चांडिल के निर्वमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरबिंद कुमार बिन्हा को पुलिस उपाधीक्षक आईआरबी 3 चतरा में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापना राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिए किया गया है।
देखें पूरी सूची



