धुमधाम से मनाया गया माधुरी दीक्षित का जन्मदिन, शामिल हुए लोग

Manbhum Updates
1 Min Read

धुमधाम से मनाया गया माधुरी दीक्षित का जन्मदिन, शामिल हुए लोग

 

जमशेदपुर, 15 मई : जमशेदपुर के साकची बाजार में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शहर के पप्पू सरदार पिछले 29 वर्षों से लगातार माधुरी दीक्षित का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्पर्श क्रिएटिव एकेडमी के बच्चों ने माधुरी के लोकप्रिय गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं संकीर्तन टीम द्वारा हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। रात करीब 11:30 बजे केक काटकर माधुरी दीक्षित का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वहीं, दूसरे दिन दिव्यांगजनों के बीच भोजन और उपहार वितरण के साथ आम लोगों के लिए निःशुल्क चाट और बच्चों के लिए मुफ्त झूले की भी व्यवस्था की गई है। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।

Share This Article