सरायकेला, 10 मई : भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धांत के साथ साथ नई राजनीतिक चुनौतियों और नवाचार के पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी जानकारी रविवार को भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की हुई मासिक बैठक में दी गई। बैठक में प्रभारी के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद आभा महतो कई महत्वपूर्ण बातों को रखा।
अपने संबोधन में पूर्व सांसद आभा महतो ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कही, उन्होंने कहा की प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित होता है, प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धांत के साथ साथ नई राजनैतिक चुनौतियों और नवाचार के पद्धतियो से अवगत कराया जाता है। वहीं, बैठक में संगठनात्मक एवं राजनैतिक विषयों पर चर्चा के साथ साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिवसीय होगा, जिसमें प्रमुख 150 की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रीतिका मुखी ने दिया। बैठक में इसके अलावा सारथी महतो, सूर्या देवी, सावित्री बानरा, शंभु मंडल, सतीश शर्मा, अमितेश अमर, ललन शुक्ला, देवेश महापात्रा, बद्री दारोगा, बलदेव मंडल और तुषारकांत दुबे जिला पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे।