बलरामपुर विधानसभा सीट से भाजपा की बढ़त,तीसरे राउन्ड की मतगणना पूरी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बलरामपुर,4 मई : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में बलरामपुर विधानसभा सीट पर शुरुआती मतगणना में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। राउंड 3/21 तक आए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जलधर महतो 15570 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के शांतिराम महतो 13735 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को सीमित समर्थन प्राप्त हुआ है, जबकि NOTA को 279 वोट मिले हैं।

फिलहाल मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है

कुल 31332 वोटों की गिनती हो चुकी है।

Share This Article