चांडिल, 24 अप्रैल : बच्चा चोर की अफवाह से सावधान रहने को लेकर जिला पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस जगह-जगह लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरुलडीह बाजार, कुकड़ू चौक एवं विभिन्न स्थानों पर बच्चा चोरी से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया एवं बैनर चिपकाया गया।
वहीं, गुरुवार को बच्चा चोर की अफवाह से सावधान रहने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए चौका थाना परिसर एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहे पर बैनर – पोस्टर लगाकर प्रचार – प्रसार किया गया है। सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस के तत्वावधान में इस प्रकार के अफवाह से बचने की अपील की जा रही है।