श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह 18 को
आदित्यपुर, 14 जनवरी : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की ओर से रविवार 18 जनवरी को स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ऑटो कलस्टर, आदित्यपुर में आयोजित होगा। मंडली के संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा वर्ष भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों एवं सम्माननीय सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों का मनोबल बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।
उन्होंने कहा कि समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं एवं आमंत्रित अतिथियों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई है।