एम्बुलेंस देरी से पहुंची, स्थानीय लोगों ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया
चांडिल, 22 अप्रैल : चांडिल-पुरुलिया नया बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भालुककोचा के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पितकी रेलवे फाटक बंद होने से बाईपास पर लंबा जाम लगा था। इसी दौरान नीमडीह की ओर से घोड़ानेगी जा रहा ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों घायल युवक सड़क पर तड़पते रहे।
एम्बुलेंस पहुंचने में देरी होने पर विस्थापित नेता राकेश रंजन महतो और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर संजय गोराई ने अपनी बाइक से दोनों घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।