ईचागढ़ : पहिया खुलने से टेलर हुआ अनियंत्रित, एक व्यक्ति को रौंदा

Manbhum Updates
1 Min Read

ईचागढ़ : पहिया खुलने से टेलर हुआ अनियंत्रित, एक व्यक्ति को रौंदा

चांडिल, 29 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नागासेरेंग में टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से चलते टेलर वाहन का पहिया खुल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान टेलर की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना के गौरांगकोचा निवासी नारायण गोराई के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया है।

Share This Article