अखंड हरिनाम संकीर्तन में झारखंड और पश्चिम बंगाल के मंडली लोगों को कर रहे मंत्रमुग्ध

Manbhum Updates
1 Min Read

 

चांडिल, 10 अप्रैल : श्रीश्री सार्वजनिक हरि संकीर्तन कमिटी, बानसा, चौका में 24 प्रहर (72 घंटा) का श्रीश्री राधा गोविंद अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। कमेटी की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार अखंड हरिनाम संकीर्तन के लिए 10 से 12 अप्रैल तक चलेगा। जागरण रात्रि 12 अप्रैल को है और अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन, धुलट एवं प्रसाद वितरण सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा।

चांडिल – पुरुलिया मार्ग होगा जाम मुक्त
ओवरब्रिज निर्माण कार्य हुआ तेज

 

संकर्तन में योगदान देने वाली मंडलियाें में भाई-बहन संकृर्त्तन मंडली (काकतपाल), बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल, श्रीश्री चैतन कृर्तन संप्रदाय, झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल, साधु दास गोस्वामी, चौड़ा, सरायकेला-खरसावां, मलिंद्र दास, कुकड़ू, सरायकेला-खरसावाँं, मदन पुरान, पुरानडीह, सरायकेला-खरसावां, हरिदास, रायडीह, चौका, सरायकेला-खरसावां आदि शामिल है। कमिटी ने लोगों से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें की अपील की है।

Share This Article