काशीपुर में छापेमारी, 1100 सीएफटी अवैध बालू जब्त

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

काशीपुर में छापेमारी, 1100 सीएफटी अवैध बालू जब्त

पुरुलिया, 09 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने करीब 1100 घन फुट (सीएफटी) बालू जब्त किया है। शुक्रवार को काशीपुर पुलिस ने ब्लॉक भूमि एवं भूमि सुधार कार्यालय (बीएल एंड एलआरओ) के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से यह छापेमारी की।

पुलिस और भूमि सुधार विभाग की टीम ने काशीपुर थाना क्षेत्र के गौरांगडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत मजरामुरा गांव में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से भंडारित करीब 1,100 सीएफटी बालू बरामद कर जब्त किया गया।

मामले में काशीपुर के ब्लॉक भूमि एवं भूमि सुधार कार्यालय की ओर से संबंधित कानूनों के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पुरुलिया जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, बालू के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बालू समेत अन्य खनिजों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article