मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बोरिंग टूटने पर बस्तीवासियों का हंगामा, मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बोरिंग टूटने पर बस्तीवासियों का हंगामा, मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

जमशेदपुर, 14 मार्च : मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य के दौरान गुनमय कॉलोनी और पंजाबी बस्ती क्षेत्र का बोरिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पानी की समस्या को लेकर नाराज बस्तीवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। स्थिति की जानकारी मिलते ही मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

मेयर सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस्ती में उत्पन्न पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा तथा टूटे हुए बोरिंग की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मेयर ने कहा कि मानगो क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए किए जा रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों के कारण किसी भी नागरिक को परेशानी हो, यह स्वीकार्य नहीं है। वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार जनहित को सर्वोपरि मानते हुए हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मेयर के हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन के बाद बस्तीवासियों का आक्रोश शांत हो गया। स्थानीय लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

मौके पर हुई वार्ता में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। तय किया गया कि पाइपलाइन में मोटे पाइप लगाए जाएंगे, नाली के वाटर लेवल की जांच कर समतल स्तर से सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। साथ ही गुणमय कॉलोनी और पंजाबी लाइन को जाने वाले क्रॉस रोड को मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। टूटे हुए बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी तथा 11 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति लाइन को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा नाली को ढंकने और उसमें उचित ड्रेनेज सिस्टम लागू करने पर भी सहमति बनी।

Share This Article