Big braking : जमशेदपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल – एसएसपी पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों को बदला

जमशेदपुर, 06 मार्च : शहर की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Piyush Pandey ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर शाम जारी आदेश में इन सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।
जारी आदेश के अनुसार, साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को उनके पद से हटाकर सीतारामडेरा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सीतारामडेरा के प्रभारी रहे निरंजन कुमार को अब बर्मामाइंस थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है। बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।
इसी क्रम में बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साकची सीसीआर में तैनात फ़ैज़ अहमद को सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी तथा ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल संभालने का निर्देश दिया गया है। इस बड़े फेरबदल को शहर की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



