रघुनाथ सिंह भुमिज की 231वीं जयंती पर चालकबेड़ा में श्रद्धांजलि सभा

चांडिल, 17 फरवरी : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चालकबेड़ा गांव में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह भुमिज की 231वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने एकत्र होकर महानायक के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया।
जयंती समारोह के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रघुनाथ सिंह भुमिज ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व करते हुए आदिवासी समाज और स्थानीय जनता के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका साहस, त्याग और नेतृत्व आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मौके पर परंपरागत लाया घासीराम सिंह सरदार, रवींद्र सरदार, जयनाथ सिंह सरदार, जय सिंह सरदार, सुशेन सिंह सरदार, धनु सिंह सरदार, हाबु सिंह सरदार, मितन सिंह सरदार सहित अनेक ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।



