पातकुम में श्रीश्री नवकुंज महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पातकुम में श्रीश्री नवकुंज महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

ईचागढ़, 16 फरवरी : विधायक सविता महतो एवं राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोनार पातकुम परगना सोलोआना कमेटी द्वारा आयोजित श्रीश्री नवकुंज महायज्ञ का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। पंचम वर्षीय नव कुंज नाम महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

आयोजन समिति के अनुसार नव कुंज महायज्ञ में 54 संकीर्तन दल भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न नौ मंदिरों में लगातार नौ दिनों तक अखंड हरी नाम संकीर्तन करेंगे। 9 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 24 फरवरी को होगा।

 

नव कुंज महायज्ञ में झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा क्षेत्र से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरी नाम संकीर्तन का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Share This Article