जानुम में होगा एक दिवसीय तुलसी परिक्रमा व सात दिवसीय चैतन्य मेला

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जानुम में होगा एक दिवसीय तुलसी परिक्रमा व सात दिवसीय चैतन्य मेला

आयोजन को लेकर हुई बैठक, प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर

कुकड़ु, 02 फरवरी : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ु प्रखंड अंतर्गत जानुम गांव में एक दिवसीय तुलसी परिक्रमा एवं सात दिवसीय चैतन्य मेला के आयोजन को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित हाराधन बाबाजी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 फरवरी (6वां फाल्गुन), बुधवार को 108 महिलाओं द्वारा तुलसी यात्रा परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा।

यह परिक्रमा जानुम से प्रारंभ होकर महादेव बेड़ा, नवकुंज धाम, छातारडीह होते हुए संपन्न होगी।

वहीं 19 फरवरी (6वां फाल्गुन), गुरुवार से 25 फरवरी (12वां फाल्गुन), बुधवार तक कुल सात दिनों तक चैतन्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूजा-पाठ, श्रीमद् भागवत कथा एवं प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि चैतन्य महाप्रभु के पैतृक गांव से पंडित एवं महानुभाव आकर भगवत कथा का प्रवचन करेंगे।

हाराधन बाबाजी ने कहा कि तुलसी परिक्रमा से पाप, ताप और क्लेश दूर होते हैं, वहीं चैतन्य मेला में शीश नवाने से मानव चेतना जागृत होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पावन कथा-प्रवचन को सुनने से आत्मिक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की पीड़ाओं को भूलकर सरल और सकारात्मक जीवन पथ की ओर अग्रसर होता है।

Share This Article