राजनगर में अवैध शराब अड्डे पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, 600 किलो जावा महुआ नष्ट

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

राजनगर में अवैध शराब अड्डे पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, 600 किलो जावा महुआ नष्ट

सरायकेला/राजनगर, 02 फरवरी : उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर तथा अधीक्षक उत्पाद सरायकेला क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में राजनगर थाना क्षेत्र के पाटाकोचा गांव स्थित कैनाल किनारे अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त किया गया। वहीं, शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article