बिरसा जयंती पर आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने की माल्यार्पण, स्वशासन व्यवस्था लागू करने का किया आह्वान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बिरसा जयंती पर आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने की माल्यार्पण, स्वशासन व्यवस्था लागू करने का किया आह्वान

तमाड़, 15 नवंबर : झारखंड आंदोलनकारी एवं ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर डोड़ेया मोड़, तमाड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष की जो राह दिखाई, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने, स्वशासन व्यवस्था लागू करने और बृहत झारखंड के निर्माण तक संघर्ष जारी रखने का आग्रह किया।

अंत में उन्होंने झारखंड की जनता को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आंदोलन की भावना को जीवित रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Share This Article