जमशेदपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने की पहल, सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स, इन्फ्लुएंसर्स और NGOs को मिला आमंत्रण

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने की पहल, सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स, इन्फ्लुएंसर्स और NGOs को मिला आमंत्रण

 

जमशेदपुर, 30 जनवरी : शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) एवं टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से “स्वच्छ जमशेदपुर अभियान” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत शहर के सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स, सोशल इन्फ्लुएंसर्स और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है।

ULB Code 801781 के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल सरकारी प्रयास तक सीमित न रखते हुए जनआंदोलन का रूप देना है। JNAC और Tata Steel UISL का मानना है कि सोशल मीडिया की ताकत और जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश तेजी से जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है।

इस क्रम में शीघ्र ही एक विशेष Interaction Session का आयोजन किया जाएगा, जिसमें JNAC के उप नगर आयुक्त महोदय एवं Tata Steel UISL के GM Town (O&M) सीधे तौर पर सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स, इन्फ्लुएंसर्स और NGOs से संवाद करेंगे। यह मंच प्रतिभागियों को अपने सुझाव साझा करने, जनभागीदारी बढ़ाने और स्वच्छता को प्रभावी ढंग से आगे ले जाने का अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का मुख्य फोकस स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, नागरिकों को अभियान से जोड़ना और जमशेदपुर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान तक पहुँचाना है। आयोजकों का कहना है कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही स्वच्छता का सपना साकार हो सकता है।

रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी City Manager (मो. 9471511844) अथवा Manager, Swachh Bharat Mission (मो. 9031065077) से संपर्क कर सकते हैं।

JNAC और Tata Steel UISL ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की सकारात्मक शक्ति का उपयोग करते हुए स्वच्छता का संदेश हर घर तक पहुँचाएँ और जमशेदपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का आदर्श शहर बनाएं।

Share This Article