चौका में मनसा मंगल का मंचन आठ को, झाड़ग्राम से आएंगे कलाकार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चौका में मनसा मंगल का मंचन आठ को, झाड़ग्राम से आएंगे कलाकार


चांडिल, 01 सितंबर : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सांपों की देवी मां मनसा पूजा की धूम बरकरार है। अनुमंडल क्षेत्र के चारों ओर उल्लास का माहौल है। जगह-जगह जांत, झापान और मनसा मंगल का आयोजन किया जा रहा है। सांपों की देवी मां मनसा की पूजा कुछ क्षेत्रों में श्रावण संक्रांति, भादो संक्रांति और आश्विन संक्रांति पर किया जाता है। गांव गांव में गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक देवी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना किया जाता है। अनुमंडल क्षेत्र के लगभग हर गांव में मां मनसा की पूजा की जाती है। इसके लिए जगह-जगह देवी की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पूजा से संबंधित जांत, झापान और मनसा मंगल पाठ का आयोजन किया जाता है। जहरीले सांपों का आकर्षक करतब दिखाए जाते हैं।
मां मनसा पूजा के उपलक्ष्य पर चौका में
मनसा मंगल नाटक का मंचन किया गया है। इस संबंध में चौका के अशोक प्रमाणिक ने बताया कि चौका गांव में आठ सितंबर की रात नौ बजे से मनसा मंगल नाटक का मंचन किया जाएगा। मनसा मंगल का जीवंत अभिनय करने के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से कलाकारों का दल चौका आएंगे। उन्होंने बताया कि पहले यह आयोजन 25 अगस्त को होना था। उस समय लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। मनसा पूजा के लिए चौका में मां मनसा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां 17 अगस्त की शाम को देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और 18 अगस्त की भोर से देवी के नाम पर बकरा और बत्तख की बलि दी गई। मनसा पूजा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

Share This Article