कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क पर हादसा, बाइक सवार युवक घायल
चांडिल, 24 सितंबर : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा-दोमुहानी सड़क पर पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक से कुछ ही दूरी पर गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चांडिल के सुकसारी निवासी धीरेंन प्रमाणिक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, धीरेंन प्रमाणिक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे जा रही एक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए उसी कार से चांडिल अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं, मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने युवक के नशे की हालत में होने की बात कही। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।



