
चांडिल , 06 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। चांडिल के कटिया स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में “सरायकेला-खरसावां समर कप–2026” क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन जन सेवा ही लक्ष्य सामाजिक संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ बाहर के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के सभी मैच लेदर बॉल से खेले जाएंगे, जिससे मुकाबले का स्तर और भी प्रतिस्पर्धात्मक एवं रोमांचक होगा। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए न तो उम्र की कोई सीमा तय की गई है और न ही क्षेत्रीय प्रतिबंध, यानी कोई भी इच्छुक खिलाड़ी अपनी टीम के साथ हिस्सा ले सकता है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 से 30 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए 999 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के संचालक योगेश महतो तथा सुनील से मोबाइल नंबर +918541043567 और +91 93345 57866 पर संपर्क किया जा सकता हैं।
आयोजक संस्था ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है, ताकि खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिल सके और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर होगी, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी एक शानदार मनोरंजन का जरिया बनने की उम्मीद है।



