आजसू पार्टी का ईचागढ़ प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

ईचागढ़, 19 जनवरी : आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो की अध्यक्षता में सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के टीकर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रखंड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, एकजुटता और निरंतर जनसंपर्क आवश्यक है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
मौके पर आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भोलानाथ महतो, प्रखंड सचिव तुलसी महतो, गौरी प्रसाद लायेक, निर्मल गोराई, लक्ष्मीकांत कुम्भकार, संजय महतो, दिलीप कुमार दास, प्रताप मांझी, गुरुचरण महतो, कार्तिक प्रमाणिक, विजय दास, गोपाल प्रमाणिक, सिमंत सिंह मुंडा, अरुण महतो, देबु गोराई, सुग्रीव महतो, गंगाधर गोप, निमाई गोप, बुधराम नापित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के अंत में संगठन विस्तार को लेकर आगामी कार्ययोजना पर सहमति बनी तथा पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।



