आद्रा रेल मंडल के डीआरएम ने चांडिल स्टेशन का किया निरीक्षण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

आद्रा रेल मंडल के डीआरएम ने चांडिल स्टेशन का किया निरीक्षण

चांडिल, 19 जनवरी : आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने सोमवार को चांडिल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों एवं यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

डीआरएम ने नई स्टेशन बिल्डिंग, गुड्स शेड यार्ड के विस्तार तथा थर्ड रेल लाइन योजना से जुड़े कार्यों का भी स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर आद्रा रेल मंडल के DRUCC सदस्य दिवाकर सिंह ने डीआरएम से मुलाकात कर चांडिल स्टेशन पर यात्रियों को होने वाली सुविधाओं, समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर चर्चा की।

निरीक्षण कार्यक्रम में एडीआरएम के एन. घोष, सीनियर डीसीएम विकास कुमार, सीनियर डीएन (कोऑर्डिनेशन) प्रेम प्रकाश गुप्ता सहित आद्रा रेल मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा

Share This Article